आईसीसी अध्यक्ष पद से शशांक मनोहर का इस्तीफा





निजी कारणों से 15 मार्च को पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर ने अतंरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। वे इस पद पर मई 2016 को निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। ये पहले स्वतंत्र चेयरमैन बने थे। उन्होंने दो साल के लिए इस पद बने रहने के लिए हस्ताक्षर किया था। वह सिर्फ आठ महीने के लिए इस पद पर रहे। उनका दो साल का कार्यकाल मई, 2018 में समाप्त होना था।