पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती 4 अप्रैल, 2016 को जम्मू-कश्मीर की 13वीं मुख्यमंत्री बनी हैं। वह राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं और देश के किसी राज्य की दूसरी मुस्लिम महिला मुख्यमंत्री हैं। सैयदा अनवरा तैमूर पहली मुस्लिम मुख्यमंत्री बनीं। वह 1980 में असम की मुख्यमंत्री बनीं थीं।
काला लिबास पहने 56 साल की महबूबा ने पद और गोपनीयता की शपथ उर्दू में ली। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा ने 21