मनोज कुमार को 2015 का दादासाहेब फाल्के पुरस्कार




भारत कुमार के नाम से मशहूर अभिनेता-निर्माता और निर्देशक मनोज कुमार
(78) को वर्ष 2015 के दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। मनोज
कुमार पुरस्कार पाने वाली 47वीं हस्ती होंगे। सिनेमा के इस सर्वोच्च सम्मान के तहत
एक स्वर्ण कमल, 10 लाख नकद और एक शॉल दी जाती है।

78 वर्षीय मनोज कुमार 1957 से 1995 तक फिल्मों में सक्रिय रहे। उनकी कई फिल्में देश​भक्ति
की भावनाओं से ओतप्रोत रहीं।
Previous Post Next Post